ब्रेकिंग-72 लाख के फव्वारे की दुर्दशा पर धरने पर पार्षदगण

फव्वारे में रुके पानी से मच्छरों के बढ़ा प्रकोप

हल्द्वानी the misaile.com

जेल रोड चौराहे पर 72 लाख की लागत से बनाए गए फव्वारे और सौंदर्यीकरण कार्य की लापरवाही और अनदेखी के कारण हो रही दुर्दशा पर नगर निगम के पार्षद रवि जोशी के नेत्रत्व में आज सोमवार को जेल रोड चौराहा में आई लव हलद्वानी के आगे धरना प्रदर्शन किया गया।

पार्षदों ने नगर निगम पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए बताया कि लाखों रुपए खर्च कर बनाए गए फव्वारे काफी समय से बंद पड़े हैं।इसकी कई लाइट खराब हो चुकी हैं, और रुके हुए पानी में कई जमने के कारण मच्छर उत्पन्न हो रहे हैं, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। पार्षद शैलेंद्र दानू ने बताया कि दो वर्ष पूर्व इस फव्वारे का उद्घाटन हुआ था लेकिन यह दो माह भी ठीक से नहीं चला। अनदेखी के चलते इसके आस पास अतिक्रमण हो रहा है। उन्होंने जल्द इस समस्या के निदान की मांग की है।

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि जेल रोड चौराहे पर बने फव्वारे की साफ सफाई कर उसे दोबारा से शुरू करवा दिया गया है। आसपास के क्षेत्र से अतिक्रमण भी हटाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें