उत्तराखंड के आठ जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

weather alert uttarakhand

उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने आठ जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 5 अक्टूबर को देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, 40 से 50 प्रति किमी घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और तेज बारिश होने की संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

अगले तीन दिनों तक उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम

बता दें उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो प्रदेश में आज से लेकर अगले 3 दिनों तक अधिकांश क्षेत्रो में भारी बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें