4 प्रतिशत बढ़ेगा सरकारी कर्मचारियों का DA! इस दिन तक हो सकता है ऐलान, Modi Govt Increase DA Before Rathyatra 2026
नई दिल्ली। Increase DA Before Rathyatra: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में जुलाई 2026 से एक और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता 60 फीसदी हो चुका है और अब मई 2026 तक जारी हुए महंगाई सूचकांक (AICPI-IW) के आंकड़ों के आधार पर 3 से 4 फीसदी तक डीए बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। हालांकि अंतिम फैसला जून 2026 के आंकड़े जारी होने और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा। वित्त मंत्रालय ने अप्रैल 2026 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की वृद्धि की घोषणा की थी, जिसे 1 जनवरी 2026 से प्रभावी किया गया। इसके बाद डीए 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो गया।
1.15 करोड़ से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ (Increase DA Before Rathyatra)
Increase DA Before Rathyatra: महंगाई भत्ता बढ़ने का लाभ देशभर के करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनरों को मिलता है। इनमें रक्षा, रेलवे सहित विभिन्न केंद्रीय विभागों के कार्यरत और सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल हैं। हालांकि, डीए बढ़ने से वेतन और पेंशन में होने वाली वास्तविक बढ़ोतरी प्रत्येक कर्मचारी के पे-मैट्रिक्स और मूल वेतन के अनुसार अलग-अलग होगी।
महंगाई सूचकांक से तय होती है डीए की दर
लेबर ब्यूरो द्वारा जारी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के मई 2026 के आंकड़ों के अनुसार सूचकांक 149.9 से बढ़कर 150.8 पर पहुंच गया है। यानी इसमें 0.9 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके अलावा अप्रैल 2026 में खुदरा महंगाई दर 3.48 फीसदी और खाद्य महंगाई 4.20 फीसदी रही। इन्हीं आर्थिक संकेतकों के आधार पर महंगाई भत्ते की नई दर तय की जाती है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, यदि जून 2026 के आंकड़े भी इसी रुख पर रहे तो जुलाई 2026 से महंगाई भत्ते में 3 से 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी संभव मानी जा रही है। हालांकि, आधिकारिक घोषणा केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद ही की जाएगी।
AICPI-IW का ट्रेंड क्या बता रहा है?
अब तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार AICPI-IW लगातार बढ़ा है. आंकड़े इस प्रकार हैं.
- जुलाई 2025 : 146.5
- अगस्त 2025 : 147.1
- सितंबर 2025 : 147.3
- अक्टूबर 2025 : 147.7
- नवंबर 2025 : 148.2
- दिसंबर 2025 : 148.2
- जनवरी 2026 : 148.6
- फरवरी 2026 : 148.5
- मार्च 2026 : 149.1
- अप्रैल 2026 : 149.9
- मई 2026 : 150.8
जून 2026 का आंकड़ा अभी जारी नहीं हुआ है। अनुमान लगाया गया है कि यदि जून में भी इंडेक्स मई जितनी ही रफ्तार से बढ़ता है, तो यह 151.7 तक पहुंच सकता है।