नामी डाक्टर की बीच सड़क फजीहत,पत्नी ने कार में महिला मित्र संग रंगे हाथ पकड़ा,किया वो हाल कि लग गई भीड़

renowned mp doctor caught red handed with girlfriend
PM मोदी-राहुल गांधी और अमित शाह से मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे…

मध्य प्रदेश के रीवा से एक हैरान करने वाली खबर आई है। विंध्य क्षेत्र के चिकित्सा जगत से एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक खबर से हर कोई दंग है। दरअसल रीवा के प्रतिष्ठित कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. केडी सिंह अपनी महिला मित्र का साथ पकड़े गए। केडी सिंह को उनकी…

रीवा  मध्य प्रदेश के रीवा से एक हैरान करने वाली खबर आई है। विंध्य क्षेत्र के चिकित्सा जगत से एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक खबर से हर कोई दंग है। दरअसल रीवा के प्रतिष्ठित कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. केडी सिंह अपनी महिला मित्र का साथ पकड़े गए। केडी सिंह को उनकी ही पत्नी ने कार में महिला मित्र के साथ पकड़ लिया और फिर जमकर घमासान हुआ। केडी सिंह अपना निजी नर्सिंग होम भी संचालित करते हैं, बीच सड़क पर हुए एक हाई-वोल्टेज ड्रामे का वो केंद्र बन गए और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

महिला मित्र की पत्नी ने बाल पकड़कर की पिटाई

मिली जानकारी के मुताबिक, डॉ. केडी सिंह अपनी कार में एक ‘महिला मित्र’ के साथ कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। पति को किसी और महिला के साथ देखकर पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया और देखते ही देखते बीच सड़क पर हंगामा शुरू हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डॉक्टर की पत्नी ने कार रोककर न सिर्फ अपना विरोध दर्ज कराया, बल्कि कार में मौजूद महिला मित्र को बाल पकड़कर बाहर घसीटा और जमकर पिटाई कर दी। काफी देर तक सड़क पर हंगामे की स्थिति बनी रही, जिसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

जमकर हुआ हंगामा,लग गई भीड़

हंगामे के दौरान वहां मौजूद किसी राहगीर ने इस पूरे वाकये का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में डॉक्टर साहब लाचार नजर आ रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी और महिला मित्र के बीच तीखी झड़प देखी जा सकती है।

विंध्य के एक जाने-माने डॉक्टर के इस निजी विवाद ने शहर के वीआईपी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। लोग इस ‘सड़क छाप’ हंगामे को देखकर हैरान हैं। केडी सिंह इस कारनामे के काफी चर्चे हो रहे हैं और वीडियो सुर्खियां बटोर रह है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें