पहली बार ओम पर्वत से गायब हो गई बर्फ, बड़े पर्यावरणीय संकट से बढ़ी चिंताएं

om parvat

पहली बार बर्फ ओम पर्वत से बर्फ गायब हो गई है। अपने आप में एक आश्चर्य माना जाने वाला ओम पर्वत पहली बार बर्फ वीहिन हो गया है। जिसके बाद पर्यावरणविदों की चिंताएं बढ़ गई हैं। नाबीढांग से ठीक सामने नजर आने वाले ओम पर्वत से बर्फ गायब होना अपने आप में बहुत बड़ा विषय बन चुका है।

पहली बार ओम पर्वत से गायब हो गई बर्फ

ओम पर्वत के दर्शन करना लोगों के लिए बहुत बड़ी बात है। लेकिन इस बार जब लोग दर्शन के लिए पहुंचे तो उन्हें ओम पर्वत दिखा ही नहीं। जिसकी वजह थी यहां से बर्फ का गायब हो जाना। अब ग्लोबल वार्मिंग या फिर इस स्थान के बेहद पास तक सड़क बन जाने के कारण वाहनों की भारी संख्या में आवाजाही इसका जो भी कारण हो। लेकिन इसने चिताएं तो बढ़ा दी हैं।

ओम पर्वत के दर्शन के लिए दूर-दूर से आते हैं लोग

आपको बता दें कि ओम पर्वत को भगवान शिव से जोड़कर देखा जाता है। ओम पर्वत के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से लोग आते हैं। धार्मिक पर्यटक हो या फिर आम पर्यटक दोनों इसके दीदार कर खुश हो जाते हैं। लेकिन इस बार यहां से बर्फ ही गायब हो गई है।

om parvat
ओम पर्वत

ग्रामीणों का कहना है कि ओम पर्वत पहली बार बर्फविहीन हुआ है। स्थानील लोगों के मुताबिक इस पहले कभी भी ओम पर्वत से बर्फ गायब नहीं हुई थी। पर्यावरण प्रेमियों की मानें तो इस क्षेत्र में सड़कें बनाने, गुंजी जैसे स्थल पर सड़क डामरीकरण के लिए हाटमिक्स प्लांट लगाने के कारण पर्यावरण को नुकसान हुआ है। इसके साथ ही अत्यधिक पर्यटकों के आने के कारण भी पर्यावरण को खासा नुकसान पहुंचा है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें