गंगोत्री हाईवे पर भीषण लैंडस्लाइड, यातायात ठप, मार्ग खोलने में जुटी BRO की टीम

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे पर भूस्खलन होने के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बिशनपुर, नेताला और सैंज के पास अवरुद्ध हो गया है. सड़क पर मलबा आने से हाईवे बाधित हो गया है. जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. फिलहाल बीआरओ की टीम मार्ग को खोलने के कार्य में जुटी हुई है.

गंगोत्री हाईवे पर भीषण लैंडस्लाइड
भारी बारिश के कारण प्रदेश से भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं. गंगोत्री हाईवे पर लैंडस्लाइड होने से बिशनपुर, नेताला व सैंज के पास अवरुद्ध है। वहीं यमुनोत्री हाईवे पर डाबरकोट के पास भी मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था. जिसे बीआरओ की टीम ने यातायात के लिए खोल दिया है.

मार्ग खोलने में जुटी BRO की टीम
पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर व्यवस्थाओं को बनाने मे जुटी हैं। पुलिस प्रशसन का कहना है कि गंगोत्री हाईवे में मार्ग खोलने का कार्य जारी है. लेकिन मार्ग खुलने में समय लग सकता है। पुलिस ने मार्ग सुचारु होने तक यात्रियों से सुरक्षित जगह पर रहने की अपील की है.

IMD ने जारी किया इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार बुधवार को राजधानी देहरादून, चमोली और बागेश्वर जिलों में कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि राज्य के अन्य ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों ने भूस्खलन की आशंका को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में ना जाने की हिदायत दी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें