हल्द्वानी: (बड़ी खबर) अतिक्रमण के खिलाफ गरजा धामी सरकार का बुलडोजर, बनभूलपुरा में यहां गरजी JCB

हल्द्वानी: अतिक्रमण के खिलाफ धामी सरकार में बुलडोजर की कार्रवाई लगातार जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अतिक्रमण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के निर्देश के चलते जिला अधिकारी ने हल्द्वानी शहर में जल भराव की समीक्षा को देखते हुए बानभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। पिछले दिनों आई जल भराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए आज प्रशासन और नगर निगम ने बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में संयुक्त अभियान चलाकर लाइन नंबर-1 स्थित ईदगाह के पास नालियों पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़ा गया है,सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि नालियों पर अवैध निर्माण होने के कारण बरसात के पानी निकासी नहीं हो पा रही था, जिससे सड़कें जलमग्न हो रही थीं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन की ओर से पूर्व में अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई लोगों ने आदेश का पालन नहीं किया।

इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए नालियों पर बने 20 से अधिक अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने कहा कि शहर में जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें