हलद्वानी बस स्टेशन गायब हुआ व्यक्ति ,पुलिस से तलाशने की गुहार

हलद्वानी the misaile.com


हल्द्वानी बस स्टेशन पर व्यक्ति दिल्ली जाने के लिए पहुंचा इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला जिसके बाद उसके परिवार में हड़कंप मचा हुआ है उसके भाई ने हल्द्वानी कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट देते हुए तुरंत खोजने की मांग की।


जानकारी के अनुसार रानीखेत तहसील के सिलोर महादेव स्थित मजगांव के दीवान सिंह पुत्र भूपाल सिंह उम्र 50 वर्ष दिल्ली जाने के लिए रानीखेत से बस के द्वारा हल्द्वानी पहुंचे । इसके बाद हल्द्वानी में वह 4:00 बजे से 7:40 तक सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वह गायब हो गए तथा उनका फोन भी स्विच ऑफ हो गया उनके घर वाले परेशान है उनके भाई कृपाल सिंह ने हल्द्वानी थाने में तहरीर देते हुए तलाश करने की मांग की है।


दीवान सिंह ने गुलाबी हल्के चेक में कमीज पहनी है तथा नीली जीन्स के साथ सफेद रंग के स्पोर्ट्स जूते पहने हैं। दीवान सिंह की लंबाई 5 फ़ीट है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें