हल्द्वानी-मदर्स डे के अवसर पर विद्यालय के प्री-प्राइमरी वर्ग द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन

आज दिनांक 11-05-2026 (सोमवार) को मदर्स डे के अवसर पर विद्यालय के प्री-प्राइमरी वर्ग द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या जी एवं अध्यक्ष महोदय जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात प्राइमरी वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत समूहगान प्रस्तुत किया गया तथा नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी माताओं का स्वागत किया।

कार्यक्रम में माताओं द्वारा आकर्षक रैम्प वॉक किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही माताओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पूरा विद्यालय परिसर खुशी, उत्साह एवं प्रेम से सराबोर दिखाई दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी माताओं को मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें