हलद्वानी -इधर बम धमाकों की आवाज, उधर फर्नीचर की दुकान में धधकी आग

हल्द्वानी द मिसाइल न्यूज़

गुरुवार की रात को शहर भर में बम धमाकों की आवाज के बीच कालाढूंगी रोड में स्थित एक फर्नीचर की दुकान में आग लग गई जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंभ मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे इसी बीच फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची उन्होंने आग पर काबू पा लिया ।फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग को फैलने से रोकने में मदद मिली जिससे बड़ा हादसा टलने से लोगों नेराहत ली।

जानकारी के अनुसार मुखानी रोड स्थित एक फर्नीचर की दुकान में गुरुवार रात आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि सीएफओ नैनीताल गौरव किरार स्वयं दमकल विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था,

लेकिन दमकल विभाग की तत्परता से यह टल गया।सीएफओ गौरव किरार के अनुसार, रात करीब 9 बजे मुखानी रोड स्थित फर्नीचर टाउन नामक दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल दो दमकल गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

दमकलकर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए आग पर समय रहते नियंत्रण पाया। प्राथमिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि मामले की विस्तृत जांच के बाद ही असली वजह सामने आएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें