
लालकुआं में तहरीर, कार्यवाही की मांग दबंगो पर
ससुराल आये जवाई का कटा अँगूठा
लालकुआं the misaile
लालकुआं विधानसभा के बिंदु खता में होली के अवसर पर रंगों की होली होली खून की होली में बदल गई ।
जहां आपसी रंजिश के चलते एक घर में बदमाशों ने घुसकर मारपीट की बीच बचाव के लिए अपनी ससुराल में आए युवक का अंगूठा भी कट गया। होली के मौके पर बिंदुखत्ता क्षेत्र में हुए विवाद में एक युवक का अंगूठा कट गया, जबकि मारपीट की घटना में कई लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए, एक महिला ने भी मारपीट का आरोप लगाया है, जिसके बाद लालकुआं कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
लालकुआं कोतवाली में दी गई तहरीर में पीड़ित प्रेम प्रकाश का कहना है कि वह अपने घर के समीप मौजूद थे, तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि कहासुनी के बाद हमलावरों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका अंगूठा कट गया। घटना के दौरान जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
परिजनों ने घायल अवस्था में उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बिंदुखत्ता काररोड क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं, और गुंडागर्दी चरम पर नजर आ रही है। लोगों ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस क्षेत्र में नजर रखे हुए है।
होली पर्व के दौरान लालकुआं क्षेत्र में दुकान खोलने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें बचाव करने आए युवक का अंगूठा कट गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली लालकुआं में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बिंदुखत्ता निवासी प्रेम प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि होली के दिन वह अपने चाचा के घर मौजूद थे। इसी दौरान कई लोग वहां पहुंचे और जबरन दुकान खोलने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया।
हमले के दौरान जब उनके जमाई सागर आर्य बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे उनका अंगूठा कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद मेडिकल परीक्षण कराया गया।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पहले से रंजिश रखते थे और सुनियोजित तरीके से हमला करने आए थे। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।


