बिजली विभाग के पावर हाउस में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी

चमोली में कोठियालसैन स्थित बिजली विभाग के पावर हाउस में बुधवार को भीषण आग लग गई. जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया. घटना की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची.

फायर स्टेशन गोपेश्वर को घटना की सूचना मिली थी कि विद्युत विभाग कोठियालसैन के कंट्रोल रूम मे आग लगी है. सूचना पर प्रभारी फायर स्टेशन गोपेश्वर की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
फायर यूनिट गोपेश्वर की टीम ने त्वरित कार्यवाही कर बड़ी राजकीय संपत्ति को नुकसान होने से बचाया। दमकल कर्मियों के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने से किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें