हल्द्वानी : बीजेपी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जितेंद्र मेहता ने जिला प्रभारियों की घोषणा

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने बनाए सभी संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारी

​देहरादून/हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने संगठन को और अधिक गतिशील तथा सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला प्रभारियों की महत्वपूर्ण घोषणा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय महेन्द्र भट्ट जी के निर्देशानुसार और प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक श्री कौस्तुभानंद जोशी जी की सहमति से प्रदेश संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ श्री जितेन्द्र मेहता ने जिला प्रभारियों की घोषणा की है
​ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ने 5 प्रमुख संगठनात्मक जिलों का प्रभार अपने पास रखा है!
​सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के नव-नियुक्त जिला प्रभारियों की सूची व कार्यक्षेत्र:
​श्री जितेन्द्र सिंह मेहता ‘जीतू’ (प्रदेश संयोजक व जिला प्रभारी): * जिम्मेदारी: देहरादून ग्रामीण, कोटद्वार, ऊधमसिंह नगर, काशीपुर और हरिद्वार।
​श्री अभिषेक डबराल (निवासी देहरादून ग्रामीण): * जिम्मेदारी: उत्तरकाशी, टिहरी, रुड़की, देहरादून महानगर और ऋषिकेश।
​श्री विनोद भट्ट (निवासी रानीखेत): * जिम्मेदारी: पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और चमोली।
​श्री संजय रावत (निवासी चमोली): * जिम्मेदारी: रुद्रप्रयाग, पौड़ी, बागेश्वर और रानीखेत।
​संगठन को मजबूत करने का संकल्प
​सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जितेन्द्र सिंह मेहता ‘जीतू’ ने बताया कि संगठन के सभी जिला प्रभारी अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में स्थानीय जिला संयोजकों और जिला सह-संयोजकों के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
​इस घोषणा के बाद प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सभी नव-नियुक्त प्रभारियों को बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें