यहां नैनीताल हाईवे में भूस्खलन, हरियाणा no गाड़ी में गिरे बोल्डर

चार पर्यटक सवार थे कार में, बोल्डर देख कर भागे पर्यटक

हलद्वानी/नैनीताल skt. com

अभी बारिश के भारी अलर्ट से हर जगह लगातार बारिश होने से जन जीवन प्रभावित हो गया है पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन के चलते सड़कों पर आवागमन प्रभावित हो रहा है आज एक घटना घटते घटते बच गई जब जूली कोर्ट के नजदीक भूस्खलन के चलते हरियाणा के पर्यटकों की गाड़ी पर बोल्डर गिर गया। बारिश के चलते मंगलवार को भारी भूस्खलन होने से काठगोदाम मार्ग पर ज्योलीकोट नर्सरी गेट के पास अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान हरियाणा से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार मलबे और बोल्डर की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि कार सवार सभी पर्यटक सुरक्षित बच गए। हालांकि, बोल्डर गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई
मंगलवार की दोपहर ज्योलीकोट के नर्सरी गेट के समीप पहाड़ी में लैंड स्लाइड होने से भारी मात्रा में मलबा व बोल्डर सड़क पर गिर गए। इस दौरान वहां से गुजर रही हरियाणा के पर्यटकों की कार के ऊपर बोल्डर गिर गया। बताया जा रहा है कार में चार लोग सवार थे, आनन फानन में पर्यटकों ने कार से भागकर अपनी जान बचाई। लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

भूस्खलन के चलते मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। सड़क पर मलबा और बोल्डर आने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने के बाद एनएच की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू किया।

एनएच के अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश के दौरान आपदा संभावित क्षेत्रों में पर्यटकों और अन्य वाहनों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कई पर्यटक चेतावनी के बावजूद आगे निकल रहे हैं। उन्होंने बताया कि ज्योलीकोट नर्सरी गेट के पास भूस्खलन के बाद तत्काल जेसीबी भेजी गई है। मलबा हटाकर यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें