उत्तराखंड के चार जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, सावधान रहें

weather alert uttarakhand

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आज भी बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने चार जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही आम-जनमानस से सावधानी बरतने की अपील की है।

उत्तराखंड के चार जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 18 अगस्त को पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र दौर की बारिश होने की संभावना है।

19 अगस्त को भी खराब रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 19 अगस्त यानी मंगलवार को भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं बीते रविवार की बात करें तो देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय जोरदार बारिश हुई। जबकि दोपहर के बाद मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें