हल्द्वानी-वीकेंड पर नैनीताल-भीमताल फुल, SSP ने बुलेट से लिया ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा

nainital ssp inspection on bike

तीन दिन के लंबे वीकेंड के चलते नैनीताल, भीमताल, कैंची धाम समेत जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बीते शुक्रवार को ही करीब एक लाख पर्यटकों के नैनीताल जिले में पहुंचने की जानकारी है। जिसको देखते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने खुद बुलेट में घूमकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

बुलेट से ट्रैफिक व्यवस्था सम्भालने निकले SSP

एसएसपी अपने अधीनस्थ की बुलेट पर बैठकर काठगोदाम से भीमताल तिराहे पहुंचे और सड़क पर यातायात के दबाव और पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पर्यटकों की सुरक्षित और सुगम वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस ने किया विशेष ट्रैफिक प्लान लागू

एसएसपी ने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद हैं और शनिवार देर शाम से लेकर रविवार तक पर्यटकों की वापसी होगी। ऐसे में यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जा रहा है, पुलिस के अनुसार आज शाम 5:30 बजे से रात 8 बजे तक और रविवार शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक नैनीताल और भीमताल से आने वाले पर्यटकों को प्राथमिकता के साथ एग्जिट कराया जाएगा।

पर्यटकों को फतेहपुर से वाया पटवाडांगर और कालाढूंगी से भेजने की व्यवस्था

वहीं, नैनीताल और भीमताल की ओर जाने वाले पर्यटकों को फतेहपुर से वाया पटवाडांगर और कालाढूंगी मार्ग से भेजने की व्यवस्था की गयी है, पर्यटकों की बढ़ती संख्या और वाहनों के दबाव को देखते हुए शटल सेवा भी संचालित की जा रही है। इसके जरिए पर्यटक प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंच सकेंगे और निजी वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें