नारी शक्ति और बाल विकास जन जागृति समिति रामनगर नैनीताल का एक शिविर स्वास्थ्य सेवाओं का आयोजन

नारी शक्ति और बाल विकास जन जागृति समिति रामनगर नैनीताल का एक शिविर स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा हेतु चंद्र नगर नंबर 1 मलधन मैं 12 मई को दोपहर 11:00 से 2:00 तक लगाया जाएगा
जिसमें डॉ नासिर हुसैन , डॉ सुनैना एवं डॉक्टर तारिक हुसैन द्वारा निशुल्क मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी उक्त कैंप में मालधन की ग्रामीण जनता को उनकी विशेष मांग पर नारी शक्ति और बाल विकास समिति द्वारा विशेषज्ञ डॉक्टर के सहयोग से कैंप लगाया जाएगा
उक्त जानकारी नारी शक्ति और बाल विकास जन जागृति समिति रामनगर नैनीताल की अध्यक्ष शबाना सैफी एवं उपाध्यक्ष एडवोकेट मनु अग्रवाल द्वारा मीडिया को जारी की गई समिति विगत 4 वर्षों से विभिन्न स्वास्थ्य और कानूनी सहायता शिविर लगती है जिससे नगर एवं ग्रामीण जनता को कानूनी और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके उक्त सभी कार्यक्रम डॉक्टर और अधिवक्ताओ का सहयोग से निशुल्क समिति द्वारा चलाए जाते हैं
आगामी 12 मई को भी मालधन क्षेत्र की जनता के अनुरोध पर निशुल्क मैडिकल कैंप लगाया जा रहा है समिति ने मालधन व उसके आसपास के क्षेत्र की जनता से अधिक संख्या में पहुंचकर उक्त मडिकल कैंप का लाभ उठाये .
समिति की बैठक में फैजुल हक , फ़िरोज़ अंसारी , संजीव अगरवाल , इंदु ध्यानी , मालवी दुआ , पूजा पटवाल , विनोद रावत ,हिना , पूरन चन्द्र पाण्डेय , अनु शर्मा , dr नासिर हुसैन सहित कई सदस्य मौजूद थे .

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें