Nepal Flood से मची तबाही में 105 भारतीय लापता, भारत में भी अलर्ट जारी

flash-floods-hit-nepals-rasuwa-around

नेपाल में आई तबाही लेकर आई है। अब तक इस विनाशकारी बाढ़ में 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। तो वहीं करीब 291 विदेशी नागरिक लापता है। जिसमें 105 भारतीय शामिल है। बता दें कि तिब्बत की तरफ से आए पानी ने नेपाल में तबाही मचा दी है। नेपाल के कुछ जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। तो वहीं इस बाढ़ के बाद अब भारत के बिहार के लिए भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Nepal Flood: लैंगटांग हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में 60 लोग लापता

बता दें कि इस तबाही बाली बाढ़ से लैंगटांग हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में 60 लोग लापता हुए हैं। सुबह से ही भोटे कोशी नदी में आई बाढ़ की वजह से 25 इंजीनियर, ड्राइवर और रसोइयों के अलावा सुरंग के अंदर 35 मजदूर काम कर रहे थे, वो भी लापता हैं।

भारत भेजेगा राहत सामग्री

इस मुश्किल घड़ी मे भारत नेपाल के साथ खड़ा है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के बीच भारत जल्द से जल्द राहत सामग्री भेजने की तैयारी कर रहा है। नेपाल टूरिज्म बोर्ड ने बताया कि रसुवा में भोटेकोशी नदी में अचानक आई इस बाढ़ के बाद 384 यात्रियों के लापता होने की खबर है। इरमें 291 विदेशी नागरिक हैं। तो वहीं 93 नेपाल के हैं। 105 भारतीय भी शामिल है। तो वहीं अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

Nepal Flood: कैलाश मानसरोवर यात्रा जा रहे 400 तीर्थयात्री लापता

बताते चलें कि करीब 400 यात्री चीन के तिब्बत में कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए जा रहे थे। अचानक आई बाढ़ के बाद इस सभी तीर्थयात्रियों से सपर्क टूट गया है।

Nepal Flood: नेपाल बाढ़ के बाद बिहार के 8 जिलों में हाई अलर्ट

नेपाल में बाढ़ से मची तबाही के बाद बिहार में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। बेतिया, मोतिहारी, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसके सात ही सीतामढ़ी, शिवहर और अन्य संवेदनशील जिलों में भी नजर रखने के निर्देश दिए गए है। बिहार सीएम सम्राट चौधरी ने इसको लेकर बैठक भी की है। साथ ही अधिकारियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए है

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें