अगले 24-48 घंटे उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 24-48 घंटे लोगों से सतर्क रहने की चेतावनी दी है। अगले दो दिन कुमाऊं मंडल में बारिश के का ऑरेंज अलर्ट और गढ़वाल मंडल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 24-48 घंटे भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के चार जिलों में भारी से भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल और देहरादून में तेज गर्जन के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में भी बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों के कुछ इलाकों में तेज बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिन प्रदेश भर के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में भी बारिश होगी। मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों के पास जाने से बचने को कहा है। इसके साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें