गौला गेटों में अवैध खनन और ओवरलोडिंग की शिकायत पर तीन विभागों ने की लालकुआं में छापेमारी… कई वाहन पकड़े… देखें वीडियो…

Comments

लालकुआं गौला गेट पर ओवरलोडिंग को लेकर तीन विभागों की छापेमारी, एक वाहन सीज, दो दर्जन से अधिक चालान
लालकुआं। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को लालकुआं स्थित गौला गेट पर परिवहन विभाग, खनन विभाग और वन विकास निगम की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया, अभियान के दौरान ओवरलोडिंग और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक वाहन को सीज कर दिया गया, जबकि दो दर्जन से अधिक वाहनों के चालान किए गए।
सहायक परिवहन अधिकारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में खनन क्षेत्र में संचालित व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। टीम ने खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों की ओवरलोडिंग, तिरपाल (कवर) की व्यवस्था, तौल कांटे पर वजन की प्रक्रिया और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कई स्थानों पर तौल पर्ची में लोड का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया जा रहा है, जिसे लेकर सुधार की आवश्यकता बताई गई। इस संबंध में संबंधित विभागों को रिपोर्ट भेजी जाएगी और जिलाधिकारी को भी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि आवश्यक सुधार किए जा सकें।
संयुक्त टीम ने खनन क्षेत्र में धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने पर भी जोर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खनन सामग्री ले जाने वाले सभी वाहनों को नियमानुसार तिरपाल से ढककर ही परिवहन करना होगा और सड़क सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।
अभियान के दौरान एक वाहन को ओवरलोडिंग के मामले में सीज किया गया, जबकि 20 से 30 से अधिक वाहनों की जांच की गई और कई के चालान किए गए। अधिकारियों का कहना है कि खनन से जुड़े सभी कार्य खनन नीति और निर्धारित नियमों के अनुसार ही संचालित किए जाएंगे, ताकि सड़कों पर दुर्घटनाओं की संभावना कम हो, प्रदूषण पर नियंत्रण रहे और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इस मौके पर खनन पर्यवेक्षक जय प्रकाश, वन विकास निगम के नरेंद्र मर्तोलिया, परिवहन विभाग के एसई गिरीश कांडपाल, निधि सिंह, महेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें