पटवारी का पाप,घर में किराए पर रही नाबालिग लड़की का नहाते वक्त बना लिया वीडियो,बाथरूम की जाली से किया रिकॉर्ड वीडियो

patwari commits sin films minor girl taking bath in his house
PM मोदी-राहुल गांधी और अमित शाह से मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे…

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप है। यहां पर एक पटवारी ने ऐसा कारनामा कर दिया कि सभी के होश फाख्ता हो गए। दरअसल एक पटवारी ने नाबालिग छात्रा का नहाते समय वीडियो बना लिया और सनसनी मच गई।

राजगढ़ (धर्मराज सिंह): मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप है। यहां पर एक पटवारी ने ऐसा कारनामा कर दिया कि सभी के होश फाख्ता हो गए। दरअसल एक पटवारी ने नाबालिग छात्रा का नहाते समय वीडियो बना लिया और सनसनी मच गई। यह मामला राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पटवारी की इस करतूत से हर कोई हैरान और  परेशान है।

PunjabKesari
बंगाल में BJP की सरकार बनने वाली है, विकास की नई धारा बहेगी…

बाथरूम की जाली से मोबाइल के जरिए बनाया वीडियो

जानकारी के मुताबिक नाबालिग लडकी पटवारी के घर किराए से कमरे में रहती और वहीं रहकर पढ़ाई करती है। इसी दौरान पटवारी के घिनौने कारनामे को अंजाम दिया। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार पटवारी ने बाथरूम की जाली से मोबाइल के जरिए छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया । वहीं जब छात्रा को इस कृत्य का पता लगा तो  छात्रा ने अपने परिजनों को सारी जानकारी दी।

लड़की के घरवालों ने की पटवारी की पिटाई

जब इस  घटना का पता छात्रा के घरवालों को लगा तो वे आगबबूला हो गए और गुस्साए परिजनों के साथ  ग्रामीणों ने पटवारी की जमकर पिटाई कर डाली।पटवारी की पिटाई और भद्द पिटती देख  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को भीड़ से बचाकर थाने पहुंचाया। और इस तरह से पटवारी को बचाया।

आरोपी ने डिलीट किया वीडियो, पुलिस ने मोबाइल से किया रिकवर

मामले के फैलते ही आरोपी पटवारी ने मोबाइल से वीडियो को डिलीट कर दिया लेकिन वीडियो को पुलिस ने मोबाइल से रिकवर कर लिया। लिहाजा आरोपी के खिलाफ  पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।  घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और  पुलिस हर पहलु की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें