पत्थर मार – नशे में धुत्त होकर बरसाए पत्थर, पुलिस ने दबोची गर्दन तो उतर गया नशा, अब घुटनों के बल आए आरोपी

रेशमबाग गैस गोदाम रोड मुखानी निवासी ज्योति अवस्थी घर पर रात्रि पत्थर बरसाने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। अब नशा उतर तो घुटनों के बल बैठ कर मांगने लगे माफी।

अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की महिला महामंत्री ज्योति अवस्थी रेशम बाग के भूतल पर अरविंद डेरी के नाम से दुकान चलाती हैं और वह अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश महामंत्री हैं। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि ज्योति की दुकान में रविवार-सोमवार की रात करीब ढाई बजे कुछ लड़कों ने पथराव कर दिया था। मुकदमा दर्जकर पुलिस ने महज पांच घंटे में ही सीसीटीवी फुटेज की मदद से न सिर्फ पथराव करने वालों की पहचान की बल्कि उन्हें पकड़ भी लिया।

कुल 5 थे आरोपी- दुकानदार, दो छात्र और दो नाबालिग
आरोपियों में मुकेश अग्रवाल कमलुवागांजा में मोबाइल की दुकान चलाता है। जबकि धौलाहाट सोमेश्वर अल्मोड़ा निवासी अक्षत क्वीरा और सुमित बिष्ट निजी कॉलेज में स्नातक के छात्र हैं। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि फरार दो नाबालिगों की तलाश की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना की रात वह ज्योति के घर के बाहर खड़े होकर शोर-शराबा कर रहे थे। जब ज्योति ने उन्हें टोंका तो गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने पथराव कर दिया।

पुलिस टीम में मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता, आरटीओ चौकी प्रभारी बलवंत सिंह काम्बोज, एएसआई सुमित कुंवर, सिपाही रविंद्र खाती और सुनील आगरी थे।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें