
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नवरात्रि के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं भेजी है। उनके साथ कई और नेताओंने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट पर नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है।
PM मोदी ने देश को नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “मां जगदंबा की कृपा से सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो, जो राष्ट्र की एकता एवं प्रगति के संकल्प को और सशक्त करे.”
पीएम मोदी ने आगे कहा “नवरात्रि के शुभारंभ पर शांति की अधिष्ठात्री मां शैलपुत्री के चरणों में कोटिश: नमन. उनकी दिव्य कृपा से सभी के मन में धैर्य और आत्मविश्वास का दीप प्रज्वलित हो. देशवासियों पर सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे, यही कामना है.”
अमित शाह ने भी पोस्ट कर दी शुभकामनाएं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “शक्ति और भक्ति के पावन पर्व नवरात्रि की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. मां के नौ स्वरूपों की यह आराधना हमें शक्ति, संयम और सेवा का संदेश देती है. जगतजननी मां भगवती सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नवऊर्जा का संचार करें. जय माता दी.”
राजनाथ सिंह ने किया ये पोस्ट
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मां शैलपुत्री के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन और वंदन. मां का दिव्य स्वरूप हमें प्रकृति के प्रति श्रद्धा, जीवन में दृढ़ता और प्रत्येक परिस्थिति में अडिग रहने की प्रेरणा देता है. आदिशक्ति मां शैलपुत्री सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें.”
बीजेपी अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने नवरात्रि की शुभकामनाए देते हुए एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ” दुर्गा पूजा के प्रथम दिन की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मां शैलपुत्री से प्रार्थना है कि सभी के जीवन की बाधाएं दूर हों तथा हर परिवार में सुख-शांति बनी रहे. जय मां दुर्गा.

