
हल्द्वानी
हल्द्वानी में सौरभ होटल और बेस अस्पताल में हुई मारपीट की घटनाओं को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने स्पष्ट किया है कि दोनों मामलों में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी शहर में हुई हिंसक घटनाओं के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पहली घटना सौरभ होटल के पास और दूसरी बेस अस्पताल की इमरजेंसी में हुई दोनों मामलों की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि घटना में शामिल अधिकांश लोग नाबालिग हैं ऐसे में किशोर न्याय अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी पुलिस सभी आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है और उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि भी खंगाली जा रही है। भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रिवेंटिव और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस को तहरीर प्राप्त हुई है, जिसमें दो लोगों के घायल होने और उन पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में दो नामजद आरोपितों सहित करीब 30 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

