रुद्रपुर में प्रभारी कुमारी शैलजा: चुनाव की तैयारियों में जुटने का किया आह्वान, हरदा कि नाराजगी पर…

 

kumari shailja rudrpur visit

रुद्रपुर में कांग्रेस ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा आज रुद्रपुर पहुंची। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

कुमारी शैलजा ने किया चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान

कुमारी शैलजा ने अपने दौरे के दौरान एक होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से सक्रिय होकर चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जो भी कार्यकर्ता पार्टी में शामिल होना चाहते हैं, उनका कांग्रेस में स्वागत है और आने वाले समय में और भी लोग जुड़ने के लिए तैयार हैं।

कांग्रेस की बढ़ती सक्रियता से डबल इंजन सरकार में मची खलबली

कुमारी शैलजा ने दावा किया कि कांग्रेस की बढ़ती सक्रियता से डबल इंजन सरकार में खलबली मच गई है। प्रदेश प्रभारी ने कहा इस बार कांग्रेस उत्तराखंड में मजबूती से चुनाव लड़ेगी और भारी मतों से जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी। कुमारी शैलजा ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे अभी से कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों को आम जनता तक पहुंचाएं और चुनाव प्रचार-प्रसार को मजबूती दें, ताकि 2027 के चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकें।

हरीश रावत कि गैरमौजूदगी प्यार प्रभारी का बयान

हरीश रावत और मीना शर्मा की अनुपस्थिति के संबंध में मीडिया से बात करते हुए प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि पार्टी के भीतर कोई भी नेता नाराज़ नहीं है। हालांकि, यदि कोई नाराज़ है भी, तो उनसे संवाद किया जाएगा और उन्हें साथ लेकर चला जाएगा। हम सब एक परिवार हैं, और हमें मिलकर आगे बढ़ना है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें