अल्मोड़ा में युवक का सड़ा-गला शव मिलने से मचा हड़कंप, 20 दिनों से था लापता

अल्मोड़ा में एक युवक का शव जंगल में सड़ी-गली अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। युवक बीते 20 दिन से लापता चल रहा था। युवक का शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

.
युवक का सड़ा-गला शव मिलने से मचा हड़कंप
अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा क्षेत्र में एक युवक का सड़ा-गला शव जंगल में फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक 20 दिनों से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

दो नवंबर से लापता था युवक
मिली जानकारी के मुताबिक दो नवंबर से लमगड़ा थाना के ग्राम जांख तिवारी निवासी विवेकानंद तिवारी (44) पुत्र स्व. जगदीश चंद्र तिवारी लापता था। युवक के लापता होने की रिपोर्ट उसकी पत्नी खष्टी देवी ने लमगड़ा थाने में दर्ज कराई थी।

जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बु्धवार को पुलिस को युवक का शव जंगल में होने की सूचना मिली। एक ग्रामीण ने जंगल में युवक का शव फंदे से लटका हुआ देखा था। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया था।

युवक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम

.
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत का कारण आत्महत्या प्रतीत होती है। मौत की असली वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। युवक की मौत के खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें