
बैंकॉक में उत्तराखंड का नाम रोशन हुआ है। गढ़वाल के बेटे ने बॉडीबिल्डिंग में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया है। टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक की पठवाड़ा ग्राम पंचायत के पंकज बिष्ट ने 58वीं एशियाई बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
गढ़वाल के बेटे ने एशियाई बॉडीबिल्डिंग में जीता गोल्ड मेडल
पंकज की इस जीत से पूरा टिहरी खुश है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन से जीत हासिल की है। गांव वालों का कहना है कि पहाड़ की मुश्किलों के बाद भी पंकज अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचे। जहां उन्होंने युवाओं को प्रेरणा दी।
58वीं एशियाई बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर ना सिर्फ उन्होंने अपने गांव और परिवार का गौरव बढ़ाया, बल्कि टिहरी उत्तराखंड की खेल प्रतिभा को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है
ADVERTISEMENTS

