देहरादून में हुआ राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आगाज, सीएम धामी ने किया उद्घाटन

देहरादून में शुक्रवार को राज्य युवा महोत्सव 2024 का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बता दें ये कार्यक्रम नौ जनवरी तक चलेगा।

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आगाज
उत्तराखंड की अलग-अलग थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में सामूहिक लोकगीत, नृत्य, पेंटिंग, फोटोग्राफी, योगाभ्यास की प्रतियोगिताएं होगी। महोत्सव में युवाओं द्वारा स्टाल लगाए गए हैं।

स्टाल का किया निरिक्षण
सीएम धामी ने युवाओं द्वारा लगाए गए सभी स्टाल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में खेल मंत्री रेखा आर्य और राजपुर विधायक खजान दास भी मौजूद हैं।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें