गांव की रौनक पड़ी फीकी! जहरीला खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार

 

gujrat -food-poisoning-at-wedding 400-people-fell-ill

Food Poisoning at Wedding Gujrat: बहुत से लोग शादी में खाना खाने के लिए जाते है। लेकिन अगर ये खाना ही जहरीला निकल जाए तो आप क्या करेंगे? जी हां, ऐसा ही एक मामला गुजरात के दाहोद से सामने आ रहा है।

यहां पर शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। सभी को उल्टी-दस्त होने शुरू हो गए। जिसके बाद गांव की रौनक अफरा-तफरी के माहौल में बदल गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने इसे फूड प्वाइजनिंग का मामला बताया है।

जहरीला खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार

दरअसल अबहोलोड गांव में भरतभाई राठौड़ के घर पर ये शादी समारोह था। सभी ने शाम के छह बजे शादी में खाना खाया। हालांकि रात 11 बजे तक सभी लोगों में बीमार होने के लक्षण दिखे। बताते चलें कि शादी में आम का जूस, शकपुरी, दाल-चावल, पनीर की सब्जी आदि परोसा गया।

शादी में लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार Food Poisoning at Wedding Gujrat

यहीं पर शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोगों को फूड पॉइजनिंग हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर अधिकारियों ने खाने के सैंपल लिए और जांच शुरू कर दी। डॉक्टरों के मुताबिक, आम के जूस या पनीर की सब्जी से फूड पॉइजनिंग हुई हो सकती है।

अस्पताल में किया गया भर्ती

बता दें कि जाइडस अस्पताल में अभी 50 से ज्यादा मरीजो का इलाज चल रहा है। तो वहीं 150 से अधिक लोग प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती हुए है। तो वहीं गांव में ही 200 से ज्यादा लोगों का डॉक्टर ने इलाज किया। खबर लिखे जाने तक अभी तक इस मामले में किसी के जान-मान की हानी नहीं हुई है। हालांकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें