हल्द्वानी- बरेली रोड के गोरापड़ाव में घर की छत में गुलदार दिखने से मचा हड़कंप… देखें वीडियो…

हल्द्वानी। बरेली रोड के गोरापड़ाव क्षेत्र में सरेशाम एक घर की छत में घात लगाए गुलदार के बैठे दिखाई देने से हड़कंप मच गया। यहां हाईवे के किनारे गोरा पड़ाव क्षेत्र में एक घर की छत पर गुलदार बैठा था, वहां से गुजर रहे कार सवारों ने अपनी गाड़ी रोकी और गुलदार का वीडियो भी बना लिया, यह सब देखने के बावजूद गुलदार ने इनमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, तथा वह अपने शिकार पर नजर बनाए रखे रहा।

https://youtube.com/shorts/6-pXMSUl8xA?si=o2eknUYbaTAeS_Mx

इससे 2 दिन पहले रात में गुलदार ने एक गाय को अपना निवाला बना लिया था, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। समाजसेवी रमेश चंद्र सूंठा ने गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें