जीएसटी विभाग ने मारा छापा बेनकाब हो गए ये तस्कर

हाई कोर्ट की सख्ती के बाद भी अवैध पॉलीथीन का

रुड़की themisailenews
हाई कोर्ट के निर्देश के बावजूद प्रशासनिक अमले की लापरवाही से तस्करों के हौसले बुलंद है सैकड़ो कुंतल अवैध पॉलिथीन से भरा ट्रक जीएसटी विभाग के आते चढ़ गया तो अवैध कारोबारी के हाथ पैर फूल गए वहीं नगर निगम की टीम वहां पहुंची तो पहले ही जीएसटी के हफ्ते चढ़ चुके इस जखीरा को देखकर वह भी अगल-बगल झांकने लगे

जिसे जीएसटी की टीम ने बरामद किया है। सूत्रों के मुताबिक जीएसटी विभाग को यह सूचना मिली थी और फिर जीएसटी विभाग ने छापा मारकर सरकार के खाते में लाखों रुपए का जुर्माना वसूल कर आय में बढ़ोतरी कर डाली।

जीएसटी विभाग के द्वारा कार्रवाई की सूचना जैसे ही नगर निगम के अधिकारियों को लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गए लेकिन निगम के अधिकारी खाली हाथ ही लौट गए।क्योंकि पहले ही बड़ी कार्यवाही जीएसटी विभाग के द्वारा की जा चुकी थी। आपको बता दें कि पूरा मामला नगर निगम से 200 मीटर की दूरी पर मोहल्ला कानूनगोयान निकट बादशाह होटल का है जहां पर एक मकान में प्रतिबंधित पॉलिथीन के सैंकड़ों कट्टों को कमरों में रखा गया था।

वहीं जीएसटी विभाग के असिटेंट कमिश्नर ए.के.सिंह का कहना है कि पॉलिथीन स्वामी पर एक लाख का जुर्माना वसूला गया है और जांच के बाद और भी बड़ी कार्यवाही की जा सकती है। वहीं टीम के द्वारा प्रतिबंधित पॉलीथीन के सैंकड़ों कट्टे टेम्पो में भरवाकर अपने कब्जे में लिए गए।वहीं जीएसटी विभाग की इस बड़ी कार्यवाही से रुड़की के अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप मचा रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें