
रामनगर वन प्रभाव के फतेहपुर रेंज के मामला
हलद्वानी skt. com
हल्द्वानी के पनियाली गांव जो की रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज के अंतर्गत आता है आज एक दुःखद घटना फिर घट गई
जहां एक महिला कमला देवी को गुलजार लेने वाला बना लिया सवेरे वह अपने पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जंगल गई लेकिन दोपहर तक नहीं लौटी तो परिजन और स्थानीय लोगों में चिंता हुई।
उसके बाद जब खोजबीन की गई तो 2 किलोमीटर दूर इसका क्षत विक्षत शव मिला
दुखद घटना बुधवार, 25 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 9:00 बजे की है। महिला अपने मवेशियों के लिए घास काटने जंगल गई थी।
शव की बरामदगी: जब वह दोपहर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान, उसका क्षत-विक्षत शव घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर जंगल के अंदर मिला।
दहशत का माहौल: इसी फतेहपुर रेंज में पिछले 15 दिनों के भीतर यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 12 फरवरी को इसी इलाके में गंगा देवी नामक एक अन्य महिला को भी बाघ ने अपना निवाला बना लिया था।
प्रशासन की कार्रवाई: फतेहपुर रेंज के रेंजर प्रदीप असगोला ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे और कैमरे लगाए जा रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सुरक्षा की दृष्टि से फिलहाल अकेले जंगल की ओर न जाएं।
उत्तराखंड के नैनीताल जिला हल्द्वानी क्षेत्र
पीड़ित महिला: मृतक की पहचान कमला फर्त्याल (53 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पनियाली क्षेत्र की रहने वाली थीं।#वनमंत्री #वनविभागउत्तराखंड #बाघ


