Uttarakhand earthquake: उत्तराखंड में फिर भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग; 4 महीने में 11वीं बार डोली धरती

बागेश्वर: उत्तराखंड का बागेश्वर जिले में लगातार भूकंप आ रहे हैं। इस महीने में ये चौथी बार है, जब बागेश्वर में भूकंप से धरती डोली है।

Earthquake! Again in Bageshwar Uttarakhand

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 1.3 बताई जा रही है। बागेश्वर में बीते 4 महीने में ये भूकंप का 11वां झटका है। हालांकि, अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं आई है। इस बार भूकंप के केंद्र बागेश्वर के आसपास 5 किलोमीटर की गहराई में था। भूगर्भ वैज्ञानिकों का कहना है कि आमतौर पर कम तीव्रता के भूकंप से नुकान नहीं होता। फिर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Bageshwar earthquake shock

आंकड़ों पर गौर करें तो, बागेश्वर में 13 जनवरी को 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। 6 फरवरी को 3.4, 5 मार्च को 3.7, 21 मार्च को 2.5, 24 मार्च को 2.4, 19 अप्रैल को 3.1, 2.6, 2.8, 20 अप्रैल को 2.5 और 21 अप्रैल को 2.6 तीव्रता के भूकंप आए। सभी भूकंपों का केंद्र कपकोट और आसपास के इलाकों में रहा। आगे पढ़िए…

Uttarakhand earthquake scientific research

वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तराखंड भूकंप के जोन 5 और जोन 6 में आता है। यहां धरती के नीचे असीमित ऊर्जा पनप रही है। ये ऊर्जा छोटे छोटे रूप में फिलहाल बाहर निकल रही है लेकिन अभी खतरा टला नहीं है। कभी भी ये छोटे छोटे भूकंप एक विनाशकारी भूकंप का रूप ले सकते हैं। ये भूकंप करीब 8 रिक्टर स्केल तक का हो सकता है। देहरादून की वाडिया इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिक अंदेशा जता चुके हैं कि पहाड़ों में और भी विनाशकारी स्थिति हो सकती है। इसलिए उत्तराखंड के लोगों को सावधान और बेहद सावधान रहने की जरूरत है। खासतौर पर धरती के दोहन पर हर हाल में रोक लगानी होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें