Uttarakhand Weather: अगले एक हफ्ते तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी!, तपेगा देहरादून और हरिद्वार

 

Uttarakhand Weather Update

Uttarakhand Weather Update: 24 अप्रैल से उत्तराखंड का मौसम बदल गया है। जिसके चलते आज यानी 25 अप्रैल को भी मौसम का बदला रूप देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में अगले एक हफ्ते तक मौसम के मिजाजा में जबसदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

Uttarakhand Weather Update: अगले एक हफ्ते तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी!

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि हिमालयी इलाकों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है। जिससे पहाड़ों में बैछारों के साथ गरज की संभावना बनी हुई है। तो वहीं मैदानी इलाकों की बात करें तो उन्हें फिलहाल अभी गर्मी के कहर से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। सुबह से दोपहर जहां चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं का दौर देखने को मिलेगा। तो वहीं रात में थोड़ी गर्मी से राहत मिल सकती है।

25 अप्रैल को कैसा है मौसम का हाल?

मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा बुलेटिन के मुताबिक 25 अप्रैल को उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, देहरादून और नैनीताल सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ झोंकेदार हवाएं चल सकती है। 25 अप्रैल को अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहेगा। इसके साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे। धूल भरी आंधी की संभावना है।

मैदानी जिलों में तपेगा देहरादून और हरिद्वार

मैदानी जिलों की स्थिति पहाड़ों से उलट है। जहां पहाड़ों में बारिश और बर्फ गिरने की संभावना है। तो वहीं देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे जिलों में तेज धूप देखने को मिल सकती है। अगले कुछ दिनों तक मैदानी क्षेत्रों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

28 अप्रैल तक कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ी जिलों में 28 अप्रैल तक मौसम के इस बदलाव का सिलसिला जारी रहने वाला है। 26 अप्रैल को पर्वतीय इलाकों में हवाएं और बिजली कड़कने के आसार है। तो वहीं 27 और 28 अप्रैल क बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। जिससे उत्तरकाशी, चमोली और अन्य पहाड़ी इलाकों में बौछार देखने को मिल सकती है। हालांकि मैदानी जिलों में मौसम शुष्क ही रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें