उत्तराखंड को मिलेगा नई रेल का तोहफा! 22 नई ट्रेनों का भेजा प्रस्ताव, वंदे भारत एक्सप्रेस भी..

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल यात्रियों को बड़ी सौगात देने की तैयारी में है। मंडल ने 11 जोड़ी यानी 22 नई ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव भेजा है। इनमें सबसे खास हैं काठगोदाम-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस और इज्जतनगर-चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।

अधिकारियों के अनुसार इज्जतनगर-चंडीगढ़ वंदे भारत के संचालन की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं और इसके लिए रूट व समय सारिणी तय कर ली गई है।

इसके अलावा इज्जतनगर-माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस का संचालन भी तय माना जा रहा है। वहीं यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए लालकुआं-बांद्रा एक्सप्रेस को नियमित करने की कवायद तेज हो गई है। अब तक यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलती थी, लेकिन दीपावली से पहले इसे प्रतिदिन चलाने की तैयारी है।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नई ट्रेनों के संचालन से उत्तराखंड के यात्रियों को सीधी रेल कनेक्टिविटी द्वारका, कामाख्या, माता वैष्णो देवी कटड़ा और दक्षिण भारत के यशवंतपुर तक मिलेगी। अभी तक इन गंतव्यों के लिए सीमित ट्रेनें ही उपलब्ध थीं, जबकि यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें