जब शपथ लेते वक्त जोश-जोश में गलती कर बैठे विजय, राज्यपाल ने टोका Vijay Oath

 

Governor-interrupted-Vijay-during oath

Governor interrupted Vijay Oath: आज रविवार, 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर सी. जोसेफ उर्फ विजय ने शपथ ली। इस दौरान जब वो शपथ लेने के लिए मंच पर पहुंचे तो उनके समर्थकों ने उनका काफी गर्मजोशी से स्वागत किया। वो खुद भी काफी जोश में नजर आए। हालांकि जोश-जोश में वो एक गलती कर बैठे।

जब शपथ लेते वक्त जोश-जोश में गलती कर बैठे विजय Governor interrupted Vijay Oath

दरअसल समर्थकों का जोश देख विजय भी जोश में आ गए। इस दौरान शपथ लेते समय वो प्रोटोकॉल भूल गए। शपथ के बीच में ही वो स्पीच देने लगे। इसी को लेकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ने उन्हें टोका। उन्होंने कहा कि आप पहले शपथ लेने की प्रक्रिया को पूरा करें।

राज्यपाल ने टोका, विजय को हुआ गलती का एहसास

शपथ के लिए निर्धारित लाइनों को बोला जाता है। हुआ यू कि इन्हीं लाइनों के बीच वो कोई और बातें बोलने लगे। उनकी इसी गलती को लेकर राज्यपाल ने उन्हें टोका। उन्होंने कहा कि वहीं पढ़े जो लिखकर दिया है। जिसके बाद विजय को गलती का एहसास हुआ और वो रुक गए।

Governor interrupted Vijay Oath

राजनीतिक विश्लेषकों क्या कहते है?

राजनीतिक विश्‍लेषक पुल्‍ला राव ने कहा, “विजय फिल्‍मी बैकग्राउंड से आते हैं। ऐसा लग रहा है कि उनके स्‍टाफ ने उनका ब्रीफ नहीं किया था कि कैसे-कैसे, क्‍या-क्‍या करना है। इसलिए उन्‍होंने शपथ ग्रहण करने से पहले स्‍पीच देना शुरू कर दिया, लेकिन इसके बाद जब राज्‍यपाल ने उन्‍हें टोका तो उन्‍होंने काफी असहज महसूस किया।”

उन्होंने आगे कहा, “तमिलनाडु की राजनीति में जयललिता जैसे कई नेता आए, जिनका बैकग्राउंड फिल्‍म था लेकिन उन्‍होंने ऐसा कभी नहीं किया। विजय को समझना होगा कि ऐसी गलतियां उनकी छवि का खराब करेंगी।”

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें