यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में किसे झटका? सर्वे के नतीजों ने बढ़ाई पार्टियों की धड़कनें

साल 2027 में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों को लेकर जनता के साथ-साथ तमाम राजनीतिक दलों की उत्सुकता भी चरम पर है। इस बार विपक्ष ने भी अपनी पूरी तैयारी कर रखी है। चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन ऐसा लगता है कि जनता ने काफी हद तक अपना मन बना लिया है। हाल ही में आए एक सर्वे ने इन तीनों राज्यों के सियासी समीकरणों को लेकर बेहद चौंकाने वाले आंकड़े सामने रखे हैं।

‘वोट वाइब’ के स्टेट वाइब सर्वे में इस बात का बड़ा खुलासा हुआ है कि यूपी, उत्तराखंड और पंजाब की जनता किस पार्टी के पक्ष में खड़ी है और 2027 में कौन बाजी मार सकता है।

क्या जनता ने पहले ही तय कर लिया है अपना वोट?

सर्वे के दौरान जनता से सीधा सवाल पूछा गया कि क्या उन्होंने यह तय कर लिया है कि वे किसे वोट देंगे। इसके जवाब में जो आंकड़े सामने आए, वे हैरान करने वाले हैं।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 64.4 प्रतिशत, उत्तराखंड में 52.5 प्रतिशत और पंजाब में 71.2 प्रतिशत लोगों ने साफ कर दिया है कि उन्होंने अपना वोट तय कर लिया है। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनकी किसी पार्टी के प्रति पसंद तो है, लेकिन उन्होंने अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है। ऐसे लोगों का आंकड़ा यूपी में 19 प्रतिशत, उत्तराखंड में 25.6 प्रतिशत और पंजाब में 14.7 प्रतिशत है।

किस पार्टी या गठबंधन को वोट देने की सबसे ज्यादा संभावना?

अगर वोटों के झुकाव की बात करें, तो उत्तर प्रदेश में फिलहाल बीजेपी गठबंधन आगे नजर आ रहा है। राज्य के 41.8 प्रतिशत लोग बीजेपी गठबंधन (BJP Alliance) को वोट देने की संभावना जता रहे हैं। हालांकि, समाजवादी पार्टी भी ज्यादा पीछे नहीं है; 38.7 प्रतिशत लोग सपा गठबंधन के पक्ष में दिख रहे हैं। इसके अलावा बसपा को 5.2 प्रतिशत, निर्दलीय उम्मीदवारों को 4 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं, जबकि 10 प्रतिशत लोगों ने अभी कोई फैसला नहीं किया है।

उत्तराखंड की बात करें, तो यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर दिख रही है। सर्वे के अनुसार 40.9 प्रतिशत लोग बीजेपी, 36.7 प्रतिशत कांग्रेस, 1.6 प्रतिशत बसपा, 8.6 प्रतिशत उत्तराखंड क्रांति दल और 1.3 प्रतिशत लोग आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को वोट दे सकते हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में 1.4 प्रतिशत वोट जाने की संभावना है, जबकि 9.6 प्रतिशत लोग अभी खामोश हैं।

पंजाब में एक बार फिर आम आदमी पार्टी का दबदबा दिख रहा है। यहां 34 प्रतिशत लोग आम आदमी पार्टी, 30.2 प्रतिशत कांग्रेस, 12.2 प्रतिशत बीजेपी, 11.3 प्रतिशत शिरोमणि अकाली दल और 6.6 प्रतिशत लोग अकाली दल (वारिस पंजाब दे) को वोट देने की संभावना रखते हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों के पक्ष में 1 प्रतिशत लोग हैं, जबकि 4.7 प्रतिशत लोगों ने अभी कोई राय नहीं दी है।

2027 में किस राज्य में कौन बनाएगा सरकार?

चुनाव जीतने की संभावनाओं की बात करें, तो उत्तर प्रदेश में 2027 का मुकाबला बेहद कांटे का होने वाला है। सर्वे में 41.1 प्रतिशत लोगों का मानना है कि बीजेपी गठबंधन दोबारा जीतेगा, वहीं ठीक इसके बराबर 41.2 प्रतिशत लोगों को लगता है कि समाजवादी पार्टी गठबंधन की जीत होगी। बसपा के जीतने की उम्मीद 4.4 प्रतिशत और निर्दलीयों की 2.8 प्रतिशत लोग जता रहे हैं।

उत्तराखंड (Uttarakhand) में जनता को दोनों प्रमुख दलों से उम्मीदें हैं। यहां 39.7 प्रतिशत जनता के मुताबिक बीजेपी जीतेगी, जबकि 36.3 प्रतिशत लोगों को कांग्रेस की वापसी की उम्मीद है। इसके अलावा 0.8 प्रतिशत बसपा, 9.2 प्रतिशत उत्तराखंड क्रांति दल, 0.4 प्रतिशत आप और 0.7 प्रतिशत लोग निर्दलीय के जीतने की संभावना देख रहे हैं।

पंजाब (Punjab) के समीकरणों पर नजर डालें तो 36.7 प्रतिशत लोगों को लगता है कि आम आदमी पार्टी एक बार फिर अपनी सरकार बनाएगी। वहीं 26.8 प्रतिशत लोग कांग्रेस, 13.6 प्रतिशत बीजेपी, 9.6 प्रतिशत शिरोमणि अकाली दल और 6.2 प्रतिशत लोग अकाली दल (वारिस पंजाब दे) की जीत की संभावना देख रहे हैं। 0.9 प्रतिशत लोगों ने निर्दलीय की जीत की बात कही, जबकि 6.1 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे फिलहाल कुछ नहीं कह सकते

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें