महिला दारोगा का इस्तीफा, BJP विधायक पर उत्पीड़न का लगाया आरोप; बोलीं- दो साल से लड़ रही हूं

उन्नाव की महिला दारोगा रेखा दुबे ने लखीमपुर खीरी के विधायक योगेश वर्मा और कुछ पुलिसकर्मियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है। …और पढ़ें

News Article Hero Image

उन्नाव। बिहार थाना में तैनात महिला दारोगा रेखा दुबे इंसाफ के लिए पिछले दो साल से सिस्टम से लड़ीं।

उनका आरोप है कि मामला लखीमपुर खीरी के सदर विधायक योगेश वर्मा व विभाग के ही कुछ पुलिस कर्मियों से जुड़ा होने पर पुलिस के उच्चाधिकारियों ने कार्रवाई की जगह उसे ही परेशान किया। कई बार वर्दी में खुद को असहज महसूस किया।

शायद यही वजह थी कि इंसाफ पाने और सिस्टम से आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बना वर्दी उतारने की सोच आइजी व एसपी को इस्तीफा सौंपा है। खुद के साथ हुई नाइंसाफी की कहानी बयां कर महिला दारोगा की आंख भर आई।

दारोगा रेखा वर्मा ने बताया कि लखीमपुर खीरी में तैनाती के दौरान उनके पति अभय मिश्र सदर क्षेत्र की चौकी में तैनात थे। वहां के सदर विधायक योगेश मिश्र पति पर अनैतिक कार्य का दबाव बनाते थे। पति के मना करने पर रंजिश मानने लगे। विधायक पति से पूर्वाग्रसित थे।

बदला लेने के लिए तत्कालीन कप्तान के ड्राइवर व कुछ अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से पति को प्रताड़ित करने लगे। जिस मकान में वह रहतीं थी, उसके मकान मालिक ने एसपी के ड्राइवर ने दोस्ती कर ली और अक्सर वहां जाकर शराब पार्टी करने लगा।

विधायक के लोग भी वहां शराब पार्टी में पहुंचते थे। 29 मार्च 2024 को भी सभी ने शराब पी। पति पुलिस कार्यालय से घर पहुंचे तो सिपाही ने उनसे कहा कि कभी शेरों के पास भी बैठ लिया करो।

इसी को लेकर पति से विवाद होने पर घर में घुसकर सभी ने पीटा। मैं और मेरी बेटी बचाने पहुंची तो दोनों को भी पीटा। सभी के ऊपर शराब डाल दी। शोर मचाने पर बाहर से दरवाजे की कुंडी बंदकर भाग निकले। कोतवाली फोन मिलाने पर चौकी पुलिस आई और दरवाजा खोलकर बाहर निकाला।

विधायक के दबाव में ही फर्जी तरीके से मेडिकल में पति के नशे में होने की बात दर्शा दी गई दी गई। तब से आज तक वह लगातार न्याय के लिए भटक रही है।

विधायक व पुलिस कर्मियों का दबाव बढ़ता जा रहा है। विभाग के अधिकारी भी मुंह बंद रखने के लिए उत्पीड़न कर रहे हैं। अब मैं बेबस हो चुकी हूं। इस्तीफा देने के बाद कानून के बंधन से मुक्त होकर अपनी लड़ाई लड़ूंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें