लालकुआं में टुकटुक से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम,

लालकुआं। नगर के हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच वार्ड नंबर 5 सुभाष नगर निवासी 30 वर्षीय युवक की टुकटुक से गिरकर गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई। युवक के सिर में गंभीर चोट लगी थी। उसे उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष नगर निवासी विक्रम सिंह चौहान (30) पुत्र नरेश सिंह चौहान मजदूरी करने के साथ ही अपने परिजनों के साथ पशुपालन का कार्य भी करता था। गत दिवस वह शहर में ही टुकटुक से आ रहा था, हाईवे में वार्ड नंबर 5 के सामने ही अचानक लगे झटके के चलते वह छिटक कर सिर के बल सड़क में गिर गया, जिसे गंभीर हालत में नगर के एक क्लीनिक में ले जाया गया, जहां उपचार के उपरांत हालत बिगड़ने पर सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विक्रम की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके एक भाई और एक बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने नगर के मुक्तिधाम श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से सुभाष नगर क्षेत्र में भी शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें