इंस्टाग्राम पर पहाड़ी लोगों को गाली देने वाला युवक अरेस्ट, आरोपी को सहारनपुर से दबोचा



पहाड़ी लोगों को इंस्टाग्राम पर गाली देने वाले युवक को पुलिस ने सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है. बता दें युवक ने सोशल मीडिया पर पहाड़ी समाज के लोगों को गाली दी थी. इसके साथ ही पहाड़ी लोगों को जान से मारने की धमकी दी थी.


मामले को लेकर तीन सितंबर को राकेश तोमर ने कोतवाली विकासनगर में तहरीर दी थी. तहरीर में राकेश ने बताया था कि रहीश नाम का युवक सोशल मीडिया पर पहाड़ी समाज को गाली देने, देख लेने और जान से मारने की धमकी जैसे पोस्ट करता है. एसएसपी अजय सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की टीम को आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए.

आरोपी पूर्व में भी कर चुका है इस तरह की हरकत
पुलिस ने टेक्निकल टीम के माध्यम से युवक तक पहुंची. युवक की पहचान रहिश मलिक (22) पुत्र इलियास निवासी सहारनपुर के रूप में हुई. पुलिस ने आरोपी को सहारनपुर से अरेस्ट कर लिया है. मामले को लेकर एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी रहिश पहले भी हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में रहने के दौरान पहाड़ी लोगों को गाली दे चुका है

ADVERTISEMENTS

सम्बंधित खबरें