38th National Games : कैनो स्लालॉम में मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश ने जीते गोल्ड, देखें नतीजे

38th National Games : कैनो स्लालॉम में मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश ने जीते गोल्ड, देखें नतीजे

38th National Games : 38वें राष्ट्रीय खेलों के अन्तर्गत फूलचट्टी में गंगा नदी में आयोजित दो दिवसीय कैनो स्लालॉम प्रतियोगिता में बुधवार को पुरुष वर्ग में मध्य प्रदेश के विशाल केवट और महिला वर्ग में आंध्र प्रदेश की नागिडी गायत्री विजेता रही।

ये खिलाड़ी रहे विजेता

बता दें पुरुष वर्ग में मध्य प्रदेश के विशाल केवट ने पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। वहीं मेघालय के इंद्र शर्मा ने सिल्वर मेडल और कर्नाटक के दादा पीर ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया है। वहीं महिला वर्ग में आंध्र प्रदेश की नागिडी गायत्री विजेता रही। नागिडी ने गोल्ड पर कब्ज़ा किया है। जबकि मध्य प्रदेश की शिखा ने रजत और महाराष्ट्र की जाह्नवी ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया है। पुरुष वर्ग की दो चरणों में हुई प्रतिस्पर्धा में 8-8 खिलाड़ी शामिल हुए। इसमें खिलाड़ियों ने अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम में कैनो चलाते हुए नदी के ऊपर बनाए गए विभिन्न गेटों को पार किया।

इन खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

पुरुष वर्ग में योगेश ठाकुर (उत्तराखंड), आदित्य जोशी (राजस्थान), इंद्र शर्मा (मेघालय), इदरीसी हुसैन (जम्मू कश्मीर), दादा पीर (कर्नाटक), नागिडी राजेश (आंध्र प्रदेश), काले रुषिकेश विलास (एसएससीबी) और विशाल केवट (मध्य प्रदेश) ने गंगा की लहरों पर अपनी-अपनी खेल विधा का प्रदर्शन किया।

वहीं, महिला वर्ग में नैना अधिकारी (उत्तराखंड), रागिनी मालवीय (तमिलनाडु), प्रियांशी राजा बुंदेला (छत्तीसगढ़), कुसुम गुप्ता (दिल्ली), नागिडी गायत्री (आंध्र प्रदेश), जाह्नवी रैकवार (महाराष्ट्र), ऐश्वर्या वी (कर्नाटक) और शिखा चौहान (मध्य प्रदेश) ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें