अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाइवे : क्वारब में लगातार दरक रही पहाड़ी, दो हफ्तों तक बंद रहेगी सभी वाहनों की आवाजाही

हल्द्वानी-भवाली-अल्मोड़ा हाइवे पर क्वारब के पास भूस्खलन, यातायात ठप

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर लगातार पहाड़ी दरक रही है। पहाड़ी से गिर रहा मलबा लोगों के लिए आफत बना हुआ है। हाईवे बंद होने कारण लोगों को आए दिन वाया रानीखेत हुए अल्मोड़ा जाना पड़ रहा है। अब एक बार फिर दो हफ्तों तक हाईवे पर सभी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

दो हफ्तों तक बंद रहेगी सभी वाहनों की आवाजाही

अल्मोड़ा हाईवे पर क्वारब के पास पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण दो हफ्तों तक हाईवे रात में सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों को देखते हुए प्रशासन ने रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक हाईवे पर आवागमन बंद रखने का फैसला लिया है। इस दौरान कोई भी वाहन यहां से नहीं जा सकेगा।

भूस्खलन के चलते एनएच पर लगातार गिर रहा है मलबा

आपको बता दें कि अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के पास काफी समय से भूस्खलन हो रहा है। पहाड़ी से रूक-रूक कर मलबा और पत्थर गिर रहे हैं। इसके साथ ही भूस्खलन से सड़क भी लगातार धंस रही है। सड़क धंसने के कारण यहां मार्ग की चौड़ाई केवल तीन मीटर रह गई है। जिसके चलते यहां से आवाजाही में वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

26 दिसंबर तक एहतियान मार्ग रात में रहेगा बंद

मलबा और पत्थर गिरने से दुर्घटना की संभावना बनी है। प्रशासन ने दुर्घटना की संभावना को देखते हुए एनएच पर रात के समय वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि दुर्घटना की संभावना के चलते एहतियान मार्ग को 26 दिसंबर तक के लिए रात के समय में बंद कर दिया गया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें