पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, UKSSSC पेपर लीक मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। UKSSSC पेपर लीक मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से अरेस्ट किया है।

UKSSSC पेपर लीक मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कसान लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी कसान आरएमएस प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था। बता दें कि गिरफ्तार आरोपी पर 50 हजार रुपए का इनाम था।

कसान के जरिए ही पेपर पहुंचा था पेपर सादिक मूसा को
बताया जा रहा है कि आरोपी कसान प्रिंटिंग प्रेस के मालिक राजेश चौहान का करीबी था। कसान के जरिए ही पेपर सादिक मूसा के पास पहुंचा था। पेपर पहुंचाने के लिए पांच लाख रूपए आरोपी कसान को मिले थे। UKSSSC स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अब तक 47 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पेपर लीक मामले में अब तक दो आरोपी अब भी फरार हैं।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें