ताबड़तोड़ तबादलों के बाद एक और आदेश जारी, अब इनसे वापस ली गई जिम्मेदारी

transfer

शुक्रवार रात को शासन द्वारा ताबड़तोड़ तबादले किए गए। कई अधिकारियों को यहां से वहां किया गया। इसके बाद एक और आदेश जारी किया गया है। जिसमें नगर आयुक्त गौरव कुमार से उनका चार्ज वापस ले लिया गया है।

ताबड़तोड़ तबादलों के बाद एक और आदेश हुआ जारी

शुक्रवार को हुए तबादलों में जहां नगर आयुक्त गौरव कुमार को अपर सचिव का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था तो वहीं अब एक रिवाइज आर्डर जारी हुआ है। जिसमें गौरव कुमार से नगर आयुक्त का चार्ज वापस ले लिया गया है।

इसके साथ ही रणवीर सिंह चौहान को देर शाम जारी हुए आदेशों में अपर सचिव कृषि, पेयजल और महानिदेशक कृषि एवं उद्यान विभाग हटा दिया गया था और अपर सचिव गन्ना चीनी और प्रबंध निदेशक उत्तराखंड शुगर फेडरेशन का जिम्मा दिया गया था। लेकिन आज जारी हुए आदेशों के मुताबिक उन्हें महानिदेशक कृषि एवं उद्यान विभाग का भी जिम्मा दे दिया गया है।

dehradun

TAGGED

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें