पत्नी का ही भविष्य नहीं बता पाए लोगों का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य, इस चुनाव में मिली करारी मात

Indu Prakash Bhavishyavani Today: चार राज्यों में हुए विधान परिषद के चुनावी परिणाम सामने आने के बाद सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है। चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद जहां कांग्रेस बैलेट पेपर से चुनाव कराने की अपनी ही मांग को लेकर घिर गई है तो दूसरी ओर वाराणसी सीट से हार के बाद भाजपा भी विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है। एमएलसी चुनाव के परिणाम को आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है और चर्चा इस बात की है कि भाजपा को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। वहीं, दूसरी ओर स्मिता मिश्रा को लखनऊ खंड स्नातक MLC चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है, जिसकी चर्चा जमकर है। बता दें कि स्मिता मिश्रा प्रख्यात ज्योतिषाचार्य आचार्य इंदु प्रकाश मिश्रा की पत्नी हैं जो लोगों का सटिक भविष्य बताने का दावा करते हैं।

एमएलसी चुनाव में स्मिता मिश्रा की हार

मिली जानकारी के अनुसार आचार्य इंदु प्रकाश मिश्रा की पत्नी स्मिता मिश्रा लखनऊ खंड स्नातक सीट से चुनाव लड़ रहीं थी, जहां उन्हें सपा प्रत्याशी कांति सिंह से हार का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि धुआंधार प्रचार के बाद भी इंदु प्रकाश मिश्रा को महज 300 वोट ही मिल पाए। यही नहीं उन्हें करणी सेना, ब्रह्म समाज जैसे स्थानीय संगठनों का भी पूरा समर्थन मिल रहा था, लेकिन फिर भी वो केवल 300 वोटों पर ही सिमट गईं। ये हार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि दूसरों का भविष्य बताने वाले बाबा अपनी पत्नी की चुनावी किस्मत को नहीं जान पाए।

महज 300 वोट पर सिमट गई स्मिता मिश्रा

बता दें कि उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में हाल ही में बड़ा बदलाव देखने को मिला था। कांग्रेस ने अचानक अपना प्रदेश अध्यक्ष बदलने का फैसला किया और अजय राय की जगह आराधना मिश्रा मोना को प्रदेश की कमान सौंप दी। इस बदलाव के बाद कांग्रेस नेताओं में ही दो फाड़ देखने को मिली थी। वहीं, 28 सितंबर 2026 को कांग्रेस स्मिता मिश्रा के लिए भी संगठन में बदलाव भारी पड़ते नजर आया। अजय राय की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होने वाली स्मिता मिश्रा को नई अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने किनारे कर दिया। इसके बाद स्मिता ने निर्दलीय ही चुनाव लड़ने का फैसला किया, लेकिन हार का सामना करना पड़ा।

पत्नी का ही भविष्य नहीं बता पाए ज्योतिषाचार्य पति

हार के बाद स्मिता का कहना है कि उन्होंने अपने चुनावी भविष्य को लेकर अपने पति आचार्य इंदु प्रकाश से कोई सलाह नहीं ली थी। अपनी हार को लेकर उन्होंने आरोप लगाए हैं कि मतदान केंद्रों पर उनके पोलिंग एजेंटों को अधिकारियों ने बैठने नहीं दिया और कई जगह फर्जी वोटिंग भी हुई है। उनका दावा है कि इसकी शिकायत पर चुनाव आयोग ने कोई एक्शन नहीं लिया।

राज्यवार MLC चुनाव परिणाम 2026

राज्यकुल सीटेंपार्टीवार परिणामस्थिति
उत्तर प्रदेश11भाजपा 6, सपा 5उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार परिणाम
बिहार8भाजपा 3, जदयू 1, राजद 1, जन सुराज 1, निर्दलीय 2परिणाम घोषित
महाराष्ट्र5एनसीपी (शरद पवार गुट) 2, भाजपा 1, शिवसेना 1, कांग्रेस 1उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार परिणाम
कर्नाटक4भाजपा 3, जेडीएस 1सभी सीटों पर परिणाम
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें