पत्नी के सामने साले ने की पिटाई तो महसूस हुई बेइजती तो कर डाला यह कांड

हल्द्वानी की इस घटना से पीड़ित परिवार में मचा कोहराम

हल्द्वानी the misaile
news
नाराज पत्नी को ससुराल लेने पहुंचे पति ने खुद को पेट्रोल डाल कर आग लगा ली। युवक को धधकता देख ससुरालियों के होश फाख्ता हो गए। किसी तरह आग बुझाकर ससुरालियों ने उसे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। वह आधे से ज्यादा जल चुका है और आईसीयू में उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र की नीलांचल कॉलोनी फेज दो निवासी विशाल मौर्या यहां अपनी पत्नी किरन, मां व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहता है। विशाल के भाई के मुताबिक कुछ दिन पूर्व किरन का अपनी सास से विवाद हो गया था। इससे नाराज किरन ने अपने भाई को बुलाया और मायके चली गई।
पिछले तीन दिनों से विशाल लगातार नाराज पत्नी को मनाने की कोशिश कर रहा था। बात नहीं बनी तो शनिवार को वह ससुराल पहुंच गया। यहां उसका पत्नी और सुसारियों से विवाद हो गया। पत्नी ने उसके साथ लौटने से इनकार कर दिया। इससे नाराज विशाल ने ससुरालियों के सामने ही खुद पर पेट्रोल डाला और पत्नी के न लौटने पर आग लगाने की धमकी देने लगा। पत्नी फिर भी नहीं मानी तो उसने खुद को आग लगा ली।

वह धू-धूकर जलने लगा। इससे ससुरालियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया गया और उसे अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने मुताबिक विशाल लगभग 50 प्रतिशत तक जल चुका और आईसीयू में उसका उपचार चल रहा है। कोतवाल उमेश कुमार मलिक का कहना है कि युवक ने खुद आग लगाई है। घायल व उसकी पत्नी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

सास ने दाल बनाने को कहा तो नाराज हो गई बहू
विशाल मौर्या की शादी चार माह पहले तीनपानी खन्ना फार्म के पास रहने वाली किरन से हुई थी। अस्पताल में भर्ती विशाल ने बताया कि छह दिन पहले उसकी मां की तबीयत खराब हुई थी। मां ने पत्नी से दाल बनाने को कहा था। इस पर वह नाराज हो गई और अपने कमरे में जाकर बैठ गई। पत्नी ने फोन कर अपने भाई को बुलाया और मायके चली गई।

साले ने पीटा, अपनी बाइक से निकाला पेट्रोल
विशाल की मानें तो वह विवाद नहीं चाहता था। अपनी पत्नी को मना कर घर वापस ले जाने के लिए ससुराल गया था। हालांकि पत्नी ने आने से मना कर दिया। उसने जोर दिया तो साले ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पत्नी के इनकार और ससुरालियों के सामने हुई पिटाई से उसने बेइज्जती महसूस की। जिसके बाद उसने बाइक से पेट्रोल निकाला और अपने ऊपर उड़ेल कर आग लगा ली।

ADVERTISEMENTS

सम्बंधित खबरें