बड़ी खबर- लक्की बिष्ट के खुलासों से मचा अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक भूचाल, धमकी…

मुंबई से सामने आए एक बड़े खुलासे ने भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान से जुड़ी सुरक्षा एजेंसियों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। लक्की बिष्ट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से बांग्लादेश के एक कथित अधिकारी की ऑडियो क्लिप सार्वजनिक की है। इस ऑडियो में अधिकारी यह दावा करता सुना जा सकता है कि उस्मान हादी की हत्या के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और यूसुफ़ ख़ान की भूमिका रही है।

ऑडियो सामने आने के बाद बांग्लादेश में राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई। बांग्लादेश के उमर हान जी ने खुलकर यूनूस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कथित तौर पर सरकार को चेतावनी तक दे डाली।

इधर, लक्की बिष्ट ने यह भी आरोप लगाया है कि इन खुलासों के बाद उन्हें ISI और बांग्लादेश की खुफिया एजेंसी DGFI की ओर से लगातार धमकियां मिल रही हैं। उनका कहना है किउन्हें ई-मेल के माध्यम से धमकियां दी गईं,सोशल मीडिया कमेंट्स के ज़रिये डराने की कोशिश की गई,और अलग-अलग माध्यमों से जान से मारने की चेतावनी दी गई।

लक्की बिष्ट के अनुसार, DGFI की ओर से उन्हें यह धमकी भी दी गई कि उन्हें ऐसी मौत दी जाएगी, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। हालांकि, इन सभी आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है, और न ही ISI, DGFI या यूनूस सरकार की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस पूरे घटनाक्रम पर नज़र रखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें