Char dham yatra news : बद्री-विशाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में लगी होड़, 9 लाख से अधिक श्रद्धालु करा चुके हैं पंजीकरण

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है। श्रद्धालुओं में इस साल यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि पिछले पांच दिनों में ढाई लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

बद्री-विशाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में लगी होड़
बता दें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर नजर डालें तो 26 लाख 73 हजार 519 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। जिसमे से गंगोत्री में 4 लाख 21 हजार 366, यमुनोत्री में 4 लाख 78 हजार 576, बद्रीनाथ धाम में 9 लाख 7,060 और केदारनाथ धाम में कुल 8 लाख 13 हजार 558 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। जबकि हेमकुंड साहिब के लिए 59 हजार 312 पंजीकरण हो चुके हैं।

ढाई लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन
बता दें हरिद्वार और ऋषिकेश में 8 से 14 मई तक ऑफलाइन के माध्यम से कुल 1,42,641 पंजीकरण हुए हैं। जिसमें से यमुनोत्री धाम में 59 हजार 158, गंगोत्री धाम में 51 हजार 378, केदारनाथ धाम में 1 लाख 26 हजार 306 और बद्रीनाथ धाम में 39 हजार 574 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

भक्तों में उत्साह
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की बात करें तो अभी तक बद्री-विशाल के दर्शन के लिए सबसे अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। पिछले कुछ दिनों में ये आंकड़ा साढ़े नौ लाख से भी पार जा चुका है। जबकि अभी तक श्रद्धालु सबसे अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के द्वार पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद ले चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें