अंकिता भंडारी केस की पैरवी करने वाले HC के अधिवक्ता को मिली धमकी, खुद को बताया यमराज

अंकिता भंडारी केस के पैरवी करने वाले HC के अधिवक्ता को मिली जान से मारने की धमकी

उत्तराखंड से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नैनीताल हाईकोर्ट के अधिवक्ता नवनीश नेगी को जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला है। बता दें नेगी अंकिता भंडारी और कोटद्वार के मोहम्मद दीपक जैसे जनहित के मामलों के पैरवी कर रहे हैं।

HC के अधिवक्ता नवनीश नेगी को को मिली धमकी

धमकी भरे पत्र भेजने वाले ने खुद को यमराज बताया है। जानकारी के अनुसार पत्र में लिखा है कि नवनीश नेगी का अंत निकट है, पहले उनका एक्सीडेंट होगा और फिर उन पर हमला होगा। धमकी देने वाले ने अलग-अलग भाषाओं में यह पत्र टाइप करके भेजा है, जिसे गूगल लेंस की मदद से पढ़ा जा सका है।

अधिवक्ताओं में आक्रोश

अधिवक्ता को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद से ही अन्य अधिवक्ताओं में आक्रोश है। अधिवक्ताओं का कहना है कि धमकियों के जरिए न्याय की लड़ाई को प्रभावित करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनका कहना है कि अधिवक्ताओं को बिना किसी डर के अदालत में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए सुरक्षित माहौल मिलना जरूरी है।

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

अधिवक्ताओं ने धामी सरकार से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू करने की मांग की है। उनका कहना है कि कई राज्यों में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए कानून लागू है। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि उत्तराखंड में भी एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लाया जाए, ताकि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें