Char dham yatra news : केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, DM ने किया स्वागत, पूजा-अर्चना कर किया रुद्राभिषेक

केदारनाथ यात्रा का आज तीसरा दिन है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) रविवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। राज्यपाल के केदारनाथ धाम पहुंचने पर रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार और एसएसपी डाॅ. विशाखा ने उनका स्वागत किया।

केदारनाथ धाम पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने बाबा केदार के दर्शन करपूजा-अर्चना कर बाबा का रुद्राभिषेक किया। पूजा के बाद र अजयपाल ने मंदिर प्रांगण में खड़े होकर श्रद्धालुओं का अभिवादन कर बाबा केदार के जयकारे भी लगवाए।

श्रद्धालुओं से ली व्यवस्थाओं की जानकारी
राज्यपाल ने श्रद्धालुओं से रूबरू होते हुए उनकी यात्रा व व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। इसके साथ ही उन्होंने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा भी की। राज्यपाल ने धाम को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए सभी से सामूहिक प्रयास करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें